डिंपल यादव ने आज किया नामांकन

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। डिंपल यादव सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन किया। नामांकन के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये नेताजी की यादों का चुनाव है। इसमें अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। वहीं शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने साथ न आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि  नामांकन सादगी से करने आए थे। हम सब साथ हैं।

उनके साथ शिवपाल सिंह या आदित्य यादव नजर नहीं आए, जबकि पूर्व में प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा आदित्य यादव के साथ आने का दावा किया गया था। बता दें मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा ने उनकी पुत्रवधू और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *