UT के विकास में आदिवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान: एलजी मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर। मंगलवार को एलजी मनोज सिन्हा ने जनजातीय गौरव दिवस पर सप्ताह भर चलने वाले उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर एलजी मनोज सिन्‍हा ने नायक बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी नायकों को याद किया। उन्‍होने कहा कि देश हमेशा बहादुरी, साहस और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।

एलजी सिन्‍हा ने कहा कि आदिवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे आरक्षण पर लोगों को भड़काने वालों के झांसे में न आएं। गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि गुर्जरों और अन्य समुदाय के हितों की रक्षा की जाएगी और उनके कोटे में एक प्रतिशत की भी कमी नहीं होगी।

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के विकास में आदिवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को पहचानते हैं। वे प्रगति के प्रमुख प्रेरक हैं। जनजातीय समुदाय नैतिक कम्पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *