रनिंग करते हैं, तो जान लें कैसा हो रनिंग पोस्चर?

फिटनेस। फिजिकल एक्टिविटी, हेल्दी लाइफस्टाइल का एक जरूरी हिस्सा है। रनिंग को अपनी फिजिकल एक्टिविटी का हिस्सा बना कर फिट और स्वस्थ रहा जा सकता है। रनिंग के भी अपने कई लाभ हैं जैसे- इससे हड्डियां मजबूत होती है, इम्यूनिटी बढ़ती है, यह हार्ट के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है आदि। अगर आप रनिंग करते हैं तो आपके लिए सही रनिंग पोस्चर के बारे में जानना जरूरी है। आइए जानते हैं सही रनिंग पोस्‍चर के बारे में-

कैसा होना चाहिए रनिंग पोस्चर?

रनिंग पोस्चर सही होगा तो आपको तेज, प्रभावी और आराम से दौड़ने में मदद मिलेगी। इससे शरीर पर कम स्ट्रेस पड़ेगा जिससे इंजरी का रिस्क कम हो सकता है। इससे आपको थकावट भी कम होगी।

सीधा देखें:- दौड़ते हुए हमेशा आपकी नजरें आगे की तरफ होनी चाहिए। कभी भी रनिंग करते समय नीचे न देखें। न केवल यह प्रॉपर रनिंग फॉर्म है, बल्कि यह दौड़ने का सुरक्षित तरीका भी है।

हाथों को रिलैक्स रखें:- जब भी आप दौड़ते हैं, जितना हो सके अपनी बाजुओं और हाथों को रिलैक्स रखें। अपने हाथों को टाइट करने से बचें। अपनी बाजुओं को अधिक न हिलाएं।

कंधे न झुकायें:आपके कंधे भी रनिंग के दौरान रिलैक्सड और फॉरवर्ड फेसिंग होने चाहिए। यह झुके हुए न हों। कंधों को बहुत आगे की ओर रखने से चेस्ट टाइट हो जाती है और सांस लेने में समस्या हो सकती है। यदि आपके कंधे रिलैक्स हैं, तो आपको सांस लेने में परेशानी नहीं होगी।

उछल-उछल कर न दौड़ें:- अगर आप दौड़ते हुए बाउंस करते हैं, तो इसे वर्टीकल ऑसिलेशन कहा जाता है।  इससे आपका शरीर बहुत अधिक हिलता है, जिससे ज्यादा एनर्जी वेस्ट होती है। जिससे आप जल्दी थक सकते हैं। इसलिए उछल कर न दौड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *