गुड़ स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद

हेल्‍थ। अक्सर लोग भोजन करने के बाद गुड़ खाते है। गुड़  स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुड़, गन्नों से तैयार किया जाता है, प्राकृतिक रूप से मीठा होने के साथ गुड़ कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आयुर्वेद के अलावा मेडिकल साइंस ने भी गुड़ खाने को सेहत के लिए विशेष लाभकारी बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी की जगह पर गुड़ का सेवन करना आपके लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ में कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है।

गुड़, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम का बेहतर स्रोत माना जाता है, जो रक्त से लेकर हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने तक में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि भले ही गुड़ मीठा होता है पर डायबिटीज रोगियों के लिए भी इसका सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। तो आइए जानते है गुड़ खाने से होने वाले फायदों के बारे में…

 पाचन स्वास्थ्य में लाभकारी –

आयुर्वेद और मेडिकल साइंस, दोनों ने पाया कि गुड़ खाना पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इसे खास बनाते हैं, गुड़ में मौजूद फाइबर की मात्रा। शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ पाचन को ठीक रखने के साथ कब्ज को रोकने और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में आपके लिए सहायक हो सकता है। घरेलू उपाय के तौर पर भी वर्षों से खाने के बाद गुड़ खाने की आदत को पाचन के लिए लाभकारी बताया गया है।

लिवर को करता है डिटॉक्स

गुड़ का सेवन लिवर से विषाक्तता को कम करने और इसके कार्यों को ठीक रखने के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। देसी डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी गुड़ का दही के साथ सेवन करना फायदेमंद बताया गया है। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व, शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। गुड़ के नियमित सेवन की आदत पाचन अंगों के लिए विशेष फायदेमंद हो सकती है।

डायबिटीज में कर सकते हैं गुड़ का सेवन-
शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ का सेवन डायबिटीज में किया जा सकता है, यह रिफाइंड शुगर की जगह मीठे का विकल्प हो सकता है, पर गुड़ के कारण भी ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है। हालांकि मधुमेह में गुड़ खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 10 ग्राम गुड़ में लगभग 65%-85% सुक्रोज होता है, इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है। गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, ऐसे में इसके सेवन से शुगर बढ़ सकता है।

वजन कम करने में सहायक –
वजन कम करने के लिए भी गुड़ का सेवन लाभकारी हो सकता है। गुड़ में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे वजन कम करने के लिए जरूरी माना जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में आपके लिए मददगार है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ खाना पाचन में सुधार करने के साथ वजन को नियंत्रित रखने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *