जारी हुई नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनावों की आरक्षण सूची आज जारी कर दी गई है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर नगर निगमों, नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों के लिए आरक्षण की घोषणा की। माना जा रहा है कि जल्‍द ही निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण सूची की आज घोषणा कर दी गई है। 17 नगर निगम में आठ सामान्य वर्ग के लिए, दो पिछड़ा वर्ग के लिए, 2 अनुसूचित जाति के लिए व अनुसूचित जाति की महिला के लिए एक सीट आरक्षित की गई है। साथ ही नगर पालिका, नगर पंचायत की भी आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। एके शर्मा ने बताया कि आरक्षण सूची को लेकर सात दिन के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *