गुजरात में रुझानों में भाजपा 152 सीटों पर आगे

गुजरात। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

रुझानों में भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस और AAP का बुरा हाल है। कांग्रेस को 18 सीटों पर बढ़त मिली है तो AAP को सात सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं अन्य पांच सीटों पर आगे चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *