इस फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

मनोरंजन। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। इन दिनों दीपिका बैक टू बैक अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त चल रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। इस खबर को सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। लव स्टोरी और रोमांटिक फिल्में करने वालीं दीपिका पादुकोण  अब जल्द ही एक्शन करते नजर आएंगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एंट्री करने वाली हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में दीपिका ‘लेडी सिंघम’ के किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में, फिल्म ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की घोषणा की गई थी।

वहीं, अजय देवगन के साथ दीपिका पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। ऐसे में, अजय और दीपिका दोनों के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों जब भी साथ आए हैं, ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन हुआ है। ये दोनों ‘सिंघम’, ‘सिंघम 2’, और ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी में साथ काम कर चुके हैं।

दीपिका भी रोहित की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो करते नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके पति व एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा, दीपिका बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ में भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *