तवांग की घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी जो कि अब समाप्त हो गई है। इस बैठक में  CDS जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों ने  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे लोकसभा में और दो बजे राज्यसभा में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर जवाब देंगे।

नौ दिसंबर को हुई थी भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प:-
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों का जमावड़ा 9 दिसंबर को देखा गया था। भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सेना को वहां से हटने के लिए कहा और दृढ़ता से उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद हुई झड़प में दोनों पक्षों के सैनिकों को चोटें आईं। झड़प के तत्काल बाद दोनों पक्ष अपने इलाकों में लौट गए। जानकारी के अनुसार चीनी सैनिकों की तरफ से अचानक हुए इस हमले का मुहंतोड़ जवाब दिया गया। जहां भारत की तरफ से 20 सैनिक जख्मी हुए, वहीं चीन के घायल सैनिकों का आंकड़ा लगभग दोगुने से भी ज्यादा बताया जा रहा है।

घटना के बाद भारत के स्थानीय कमांडर ने चीनी पक्ष के कमांडर के साथ फ्लैग मीटिंग की और पहले से तय व्यवस्था के तहत शांति और स्थिरता कायम करने पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *