इसरो ने निकाली इन पदों पर वैकेंसी…

नौकरी। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन द्वारा साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। इसके लिए बीई, बीटेक या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस में संबंधित डिग्री वाले उम्मीदवार इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 19 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :-

इसरो में कुल 68 पदों पर भर्ती होगी। इनमें साइंटिस्ट और इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 21 पद, साइंटिस्ट-इंजीनियर (मैकेनिकल) के 33 पद और साइंटिस्ट-इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) के 14 पद पर लोगों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए एप्लिकेशन फॉर्म की स्क्रीनिंग वर्ष 2021-2022 के गेट स्कोर के आधार पर होगी। हायरिंग प्रोसेस गेट स्कोर और इंटरव्यू पर आधारित होगी।

योग्यता :-

इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास बीई, बीटेक या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या मैकेजनिकल इंजीनियरिंग की के बराबर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के ग्रेजुएशन में कम से कम 65 फीसदी नंबर या 6.84/10 CGPA होने चाहिए। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में वैलिड गेट स्कोर होना चाहिए।

आयु सीमा :-

इसरो रिक्रूटमेंट के लिए एलिजिबल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 28 साल होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *