एलजी मनोज सिन्हा ने मोबाइल संस्कृत गुरुकुल का किया शुभारंभ

जम्मू कश्मीर। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में मंगलवार को एलजी मनोज सिन्हा ने मोबाइल संस्कृत गुरुकुल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्कृत एक भाषा से बढ़कर है। यह हमारे सामाजिक मूल्यों की स्रोत है, जो अनादि काल से मानवता का मार्गदर्शन करती आ रही है। संस्कृत के माध्यम से ऋषियों ने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है।

विश्वविद्यालय में देववाणी संस्कृत पर व्याख्यान, कैलख संस्कृत रत्न पुरस्कार वितरण भी हुआ। एलजी सिन्‍हा ने कहा कि यह संस्थान ट्रस्ट संस्कृत भाषा एवं प्राचीन ऋषियों के संदेश के संरक्षण, विकास एवं प्रचार-प्रसार के सराहनीय कार्य में लगा हुआ है। संस्कृत को लोकप्रिय बनाने के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती महाराज शामिल रहे। हाल ही में जम्मू वेयर हाउस को संस्कृत बाजार बनाया गया था। देववाणी संस्कृत के विद्वान डॉ. उत्तम चंद्र पाठक शास्त्री के जन्मशताब्दी के अवसर पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए घर-घर तक संस्कृत को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *