पिंपल्स से निजात पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स …

ब्‍यूटी टिप्‍स। पिंपल्स की एक आम समस्‍या है।  ये चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ने के साथ आपके आत्मविश्वास को भी कम करते हैं। लोग पिंपल्स की समस्या से राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। मार्केट मे भी कई तरह के प्रोडक्‍ट मिलता है, लेकिन इन सबसे अच्‍छा रिजल्‍ट नहीं मिलता है। इसलिए आज हम आपको पिंपल्स को दूर करने के लिए खास टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।एलोवेरा जेल पिंपल्स से राहत दिलाने में काफी काफी कारगर है। तो आइए जानते हैं, पिंपल्स की छुट्टी करने के लिए आप किन तरीकों से एलोवेरा का इस्तेमाल कर किया जाए।

एलोवेरा जेल और नींबू :-

एलोवेरा जेल और नींबू से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, अब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दे। इसके बाद पानी से  चेहरे को धो लें।  इस पैक के नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स से छुटकारा मिल सकता है।

एलोवेरा और हल्दी  :-

एलोवेरा और हल्‍दी से बना फेसपैक काफी लाभकारी होता है। हल्दी में एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इस फेसपैक को बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में हल्दी पाउडर मिलाएं, अब इससे चेहरे पर मसाज करें। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।

एलोवेरा, शहद और दालचीनी पाउडर :-

शहद और दालचीनी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए फायदेमंद होते है। इसके लिए आप एक बाउल में एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं, 10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।इस फेसपैक से पिंपल से राहत मिलेगी।

एलोवेरा जेल और बादाम का तेल :-

यह फेस पैक पिंपल्स से राहत दिलाने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें 1 टी स्पून बादाम का तेल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।इस पैक का इस्‍तेमाल आप चाहे तो हफ्ते में 2-3 बार कर सकते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *