सीजी बोर्ड ने जारी किया 2023 का एग्जाम शेड्यूल

 

एजुकेशन। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च, 2023 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

यह है परीक्षा कार्यक्रम :-

हाई स्कूल की परीक्षा 02 मार्च 2023 से शुरू होगी और 24 मार्च 2023 को समाप्त होगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च 2023 से शुरू और 31 मार्च 2023 को समाप्त होगी। बोर्ड परीक्षाएं सुबह 09 बजे से शुरू होंगी। उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9:05 बजे बांटी जाएंगी और छात्रों को सुबह 9:10 बजे से प्रश्न पत्र पढ़ने का समय मिलेगा। छात्र सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा लिख सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *