G20 के माध्यम से जम्मू कश्मीर अपनी सांस्कृतिक धरोहर को विश्व मंच पर रखेगा: एलजी मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर। एलजी मनोज सिन्हा ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘अवाम की आवाज’ को संबोधित किया। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि एक दिसंबर को आधिकारिक रूप से भारत ने जी 20 की अध्यक्षता का प्रभार ग्रहण किया है। पूरे विश्व के सामने एक भारत श्रेष्ठ भारत की समक्षता को प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल सुपर पावर बनने की दिशा में अग्रसर पर भारत की ओर दुनिया नई आशा के साथ देख रही है।

एलजी मनोज सिन्‍हा आगे कहा कि आज पूरी दुनिया का भारत की ताकत, ऐतिहासिक धरोहर, देश की संस्कृति को जानने का आकर्षण बढ़ा है। समाज के विभिन्न वर्गों के लिए यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रचनात्मक आदान-प्रदान का अवसर है। जी 20 के कुछ कार्यक्रम जम्मू कश्मीर में भी आयोजित होंगे। देश का मुकुट मणी जम्मू कश्मीर इस आयोजन के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन क्षमता को विश्व मंच पर रखेगा। उन्होंने लोगों से सुझाव की अपील की है।

जन कल्याण केंद्र योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास:-
एलजी मनोज सिन्‍हा ने कहा कि इस महीने ‘माई टाउन माई प्राइड’ जीवंत शहरी स्थानीय स्वशासन के पर्व के रूप में मनाया गया। अभियान का उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों को सक्रिय करना और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में विकास के प्रयासों को निर्देशित करना रहा। इस मुहिम में प्रशासनिक अधिकारी आम लोगों तक पहुंचे। जन कल्याण केंद्र योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उपराज्यपाल ने प्रदेश के लोगों द्वारा भेजे गए जरूरी सुझावों और उनके उपलब्धियों का जिक्र किया।

लैंगिक समानता के लिए कर रहीं काम:-
डोडा की रहने वाली डॉ. सान्या खान महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए समर्पित रूप से काम कर रही हैं। एलजी सिन्‍हा ने कहा, ‘मैं उन्हें समावेशिता पर विशेष ध्यान देने के लिए बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि उनका काम दूसरों को अधिक प्रयास और सफलता के लिए प्रेरित करेगा।’

युवा क्लब से जन कल्याण योजनाओं के प्रति कर रहे जागरूक:-

जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के रहने वाले रंकज सदोत्रा युवा क्लब के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान कर रहे हैं। वह प्रशासन और जनता के बीच एक पुल का निर्माण कर रहे हैं। क्लब के सदस्य समुदाय के लिए अधिक न्यायसंगत और उत्पादक भविष्य सुनिश्चित करने के सामूहिक संयुक्त प्रयासों के विकास में सहायता कर रहे हैं। रंकज युवाओं को स्वरोजगार, स्किल डेवलपमेंट और लोगों को जन कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *