क्रिसमस पर रेडी होने के लिए इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो

ब्‍यूटी टिप्‍स। क्रिसमस पर बहुत सारे लोग घर में पार्टी करने की योजना बना रहे होंगे। अगर आप भी किसी पार्टी की गेस्ट या होस्ट बनने वाली हैं तो आप इन मेकअप टिप्स को अपना सकती हैं। जिसकी मदद से फटाफट और बिल्कुल खूबसूरत अंदाज में तैयार हो जाएंगी। तो आइए जानें कौन से वो मेकअप आइडिया हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।

गोल्डन आई मेकअप:-

क्रिसमस पर सांता क्लाज की तरह अक्सर लोग सफेद और लाल रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर आप अपने लिए खास लाल रंग के कपड़ों को चुनी हैं तो आई मेकअप को खास बना सकती हैं। गोल्डन आईशैडो की मदद से आंखों का मेकअप करें। ये आपको बेहद खूबसूरत बनाएगा। विंग्ड आईलाइनर और गोल्डन ग्लिटर के साथ आई मेकअप को पूरा करें।

रेड लिपस्टिक:-

फटाफट मेकअप के जरिए खूबसूरत दिखना है तो लाल रंग को चुनें। सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक के साथ आंखों के मेकअप को हल्का करें। ब्राउन शेड पेंसिल की मदद से काजल लगाएं और ब्राइट रेड लिपस्टिक लगाएं। पार्टी के लिए ये लुक परफेक्ट रहेगा। इस बात का ध्यान रखें कि लाल रंग की लिपस्टिक अपने स्किन टोन के अनुसार की चुनें।

ब्राइट आईशैडो :-

अगर आप नाइट पार्टी में शरीक हो रही हैं तो आंखों पर खास ब्राइट कलर के आईशैडो को लगाएं। ग्लिटर बेस्ड आईशैडो को चुनें। कपड़े के कलर से मैच करता ग्लिटर आईशैडो खूबसूरत लगेगा।

चेहरे को करें हाईलाइट :-

मेकअप की शुरूआत करते समय लिक्विड बेस्ड फाउंडेशन को लगाएं। साथ में लिक्विड हाईलाइटर को लगाएं। चिक्स और चिन के साथ ही आईब्रो और नाक की नोंक पर हाईलाइटर जरूर लगाएं। जिससे चेहरा बिल्कुल शाइन करें और क्रिसमस की खास पार्टी में आप सबसे अलग नजर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *