डार्क सर्कल को दूर करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

ब्‍यूटी टिप्‍स। आंखों के नीचे दिखने वाले काले घेरे चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। महिला हो या पुरुष काले घेरे की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। कभी नींद ना पूरी होना तो कभी हार्मोंस की वजह से काले घेरे चेहरे पर उभर आते हैं। वहीं जेनेटिक वजह से भी काले घेरे होते हैं। महिलाएं तो इन काले घेरों को छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन नेचुरल ब्यूटी चाहती हैं तो जरूरी है कि इन डार्क सर्कल का स्थाई इलाज किया जाए। इसलिए रसोई में रखी इन चीजों का इस्तेमाल करके डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारें में …

कच्चा आलू :-

कच्चा आलू चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने का अचूक नुस्खा है। इसकी मदद से काले घेरे भी कम किए जा सकते हैं। इसके लिए बस कच्चे आलू को छीलकर इसके गोल टुकड़े कर लें। इन्हें आंखों पर रखकर दस मिनट के लिए लेट जाएं। रोजाना इसे लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

कच्चा दूध :-

काले घेरे की समस्या को कच्चे दूध की मदद से भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए बस रूई के टुकड़े को कच्चे दूध से भिगो लें और इसे आंखों के ऊपर रखकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। दिन में कम से कम दो बार इस उपाय को करने से आंखों के आसपास की त्वचा का रंग सही होने लगेगा।

खीरा :-  

डार्क सर्कल के साथ अगर थकान और नींद ना पूरी होने की वजह से आंखों के नीचे आईबैग बन जाए तो खीरे की स्लाइस तेजी से असर दिखाती है। खीरे के गोल स्लाइस को आंखों पर रखें। इससे आईबैग कम होते हैं और आंखों पर दिखने वाली थकान खत्म हो जाती है।

गुलाबजल :-

गुलाबजल को भी आंखों के नीचे के काले घेरे के लिए फायदेमंद बताया गया है। गुलाबजल को रूई में भिगोकर आंखों पर रखने से राहत मिलती हैं। कच्चे आलू को गुलाबजल में भिगोकर आंखों पर रखने से काले घेरे की समस्या दूर होती है और थकान भी दूर होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *