जम्मू–कश्मीर: जोजिला पास के करीब 10 से अधिक जगहों पर हिम्स्ख़लन

जम्‍मू-कश्‍मीर। श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर जोजिला पास के करीब दस से अधिक जगहों पर हिमस्खलन हुआ है। इससे मार्ग कुछ देर के लिए अस्थगित भी रहा। हाईवे को सुचारू बनाने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की 122 आरएसी के जवानों की टीम डटी हुई हैं। मशीनों की मदद से सड़क से बर्फ को हटाने का काम जारी हैं।

गौरतलब है कि श्रीनगर-लेह हाईवे आमजन की आवाजाही के साथ ही सामरिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। बर्फबारी होने के बाद धूप खिलने पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी समय बर्फीले तूफान या हिमस्खलन की संभावना रहती है। मौसम की चुनौतियों के बीच भी BRO के जवान डटे रहते हैं और मार्ग को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *