इस आसान रेसिपी से बनाएं क्रीमी पास्ता

रेसि‍पी। अक्सर लोगों को कुछ टेस्टी खाने की क्रेविंग होती रहती है। रोज-रोज चावल, दाल, सब्जी, रोटी, पराठा खाकर मन ऊब जाता है। ऐसे में बच्चों के साथ कुछ बड़ों का भी किसी-किसी दिन मैकरोनी, पास्ता, चाइनीज फूड खाने का मन कर जाता है। आजकल लोगों को पास्ता खाना भी खूब अच्छा लगता है। घर पर भी आप वेजिटेबल पास्ता, वाइट सॉस पास्ता बनाकर खाते ही होंगे। आज हम आपको बता रहे हैं क्रीमी पास्ता बनाने की रेसिपी। यह बच्चों को जरूर पसंद आएगा। क्रीमी पास्ता खाने में बेहद ही टेस्टी लगता है। आइए जानते हैं क्रीमी पास्ता बनाने की विधि-

क्रीमी पास्ता बनाने के लिए सामग्री:-
पास्ता-1 बाउल
प्याज- 1 कटा हुआ
शिमला मिर्च- 1 कटी हुई
कॉर्न- 2 बड़े चम्मच
तेल-1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च- 1 कटी हुई
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
पास्ता सॉस- 3 बड़ा चम्मच
मेयोनीज- 2 बड़ा चम्मच

क्रीमी पास्ता बनाने की विधि:-
सबसे पहले पास्ता को उबाल लें। इसे पानी से निकाल कर एक बाउल में रख दें। पैन में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें कटी हुई हरी सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, कॉर्न डालकर फ्राई करें। अब नमक और काली मिर्च पाउडर भी डाल दें और चलाएं। जब सब्जियां थोड़ी पक जाएं तो इसमें आप पास्ता सॉस और मेयोनीज डाल दें। अब इसमें उबले हुए पास्ता डालकर चलाएं। एक से दो मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दें। इसे बाउल में निकाल दें। तैयार है टेस्टी और हेल्दी क्रीमी पास्ता। आप भी एक बार अपने बच्चों को ये वाला पास्ता बनाकर जरूर खिलाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *