ये गलत आदतें आपको कर सकती है कंगाल

एस्‍ट्रोलॉजी। ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति के आदतों और व्यवहार से जुड़ी हुई कई ऐसी बातें हैं, जो व्यक्ति की उन्नति से जुड़ी हुई हैं। यदि आप शास्त्र सम्मत व्यवहार नहीं करते हैं या आदतें वैसी नहीं हैं तो आपका आर्थिक पक्ष बहुत कमजोर हो सकता है। आप मां लक्ष्मी तथा देवी अन्नपूर्णा की कृपा से वंचित हो सकते हैं। कुछ गलत आदतों के कारण आपको धन हानि होती है। धन हानि से आप कंगाल हो सकते हैं।

ज्‍योतिषशास्‍त्रो के मुताबिक सूर्यास्त के बाद कुछ कार्यों को करने की मनाही है। यदि आप उसका पालन नहीं करते हैं तो आप पर कर्जा का बोझ बढ़ता जाता है। मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं और मां अन्नपूर्णा के श्राप से धन धान्य की कमी हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी गलत आदते हैं, जिनको तत्काल बदल लेना चाहिए। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

०बिस्तर पर न खाएं खाना :-
बहुत लोगों की आदत होती है, वो बिस्तर पर बैठकर ही खाना खाते है। इस आदत को बदल देना चाहिए क्योंकि यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससेघरों में निगेटिव एनर्जी आती है, जिससे परिवार की सुख और शांति प्रभावित होती है। बिस्तर सोने का स्थान है, अन्न माता अन्नपूर्णा का प्रतीक है। ऐसे मेंआपको बिस्तर पर भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं और आपके घर में धन धान्य की कमी हो सकती है।

०सूर्यास्त के बाद ने दे रुपये :-
शास्त्रों के मुताबिक सूर्यास्त के बाद किसी भी व्यक्ति को रुपए उधार न दें और न ही लें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर कर्ज का बोझबढ़ेगा। धन हानि का योग बनता है। यदि आप रात के समय में रुपयों का लेन-देन करते हैं तो आपका नुकसान हो सकता है।

०रात में बर्तन और किचन गंदा न छोड़ें :-
रात में खाना खाने के बाद जो लोग बर्तन गंदा ही छोड़ देते हैं, उनके घर में धन-धान्य की कमी होने लगती है क्योंकि बर्तन और किचन को गंदाछोड़ने से माता अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। इससे बचने के लिए रात में भोजन के बाद किचन और बर्तन को साफ कर देना चाहिए।

०रात्रि में न धोएं कपड़े :-
शास्त्रो के मुताबिक, रात के समय में कपड़े नहीं धोने चाहिए। जो लोग रात के समय में कपड़े धोते हैं, उनके यहां नकारात्मकता बढ़ती है। रात्रि के समयमें नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा होता है, इसलिए ऐसा करने से बचें। इस गलत आदत से घर की सुख, शांति और समृद्धि पर असर पड़ताहै।

०रात्रि के समय में न लगाएं झाड़ू :-
झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं। सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाना वर्जित होता है। कई लोग जानकारी के अभाव में या आदतन रा​त्रि केसमय में घर में झाड़ू लगाने लगते हैं। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं, जिससे आपके घर में धन, संपत्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और घर में दरिद्रताका वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *