ठंड से ठिठुरी दिल्ली, तापमान में भारी गिरावट

नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली का सफदरजंग उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं से 1.4 डिग्री के साथ ठिठुर गया। रविवार के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में सोमवार को भी भारी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली है और आसमान भी बिल्कुल साफ है।

इस तरह अनुमान है दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना बना रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। पूरे सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 19 जनवरी से तापमान में कुछ और राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार से तापमान में गिरावट का अनुमान:-

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने 20 जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने माने तो सोमवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक दर्ज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *