विक्की कौशल के इन लुक्‍स को फॉलो कर गणतंत्र दिवस पर दिखें परफेक्ट

फैशन। गणतंत्र दिवस को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में हर कोई इस दिन को खास बनाने की तैयारी में लगा हुआ है। गणतंत्र दिवस के दिन लोग एथनिक वियर पहनना काफी पसंद करते हैं। ना सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी इस दिन एथनिक वियर में जलवा बिखेरने के लिए तैयार रहते है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं  तो ये खबर आपके लिए हैं।

आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के एथनिक लुक के बारे मे बताएंगे जिनसे आप टिप्स लेकर खुद तैयार हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल की, जोकि अपने सिंपल अंदाज की वजह से जाने जाते हैं। उनका देसी अंदाज भी ऐसा है जिसे देखकर लड़कियां उन पर फिदा हो जाती हैं। अगर आप भी विक्की कौशल से एथनिक वियर के टिप्स लेना चाहते हैं तो आइए उनके कुछ बेस्‍ट लुक्‍स पर नजर डालते हैं।

ब्लैक कुर्ते-पायजामा में :-  
ब्लैक कुर्ते पायजामा में विक्की कौशल का लुक काफी अलग और रॉयल लग रहा है। इस लुक में विक्की बिल्कुल टिपिकल पंजाबी मुंडे लग रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की ही जूतियां पहनी थीं। इसे आप 26 जनवरी के मौके पर पहन सकते है।

लाइट ब्लु कलर में :-
एक पार्टी के दौरान विक्की कौशल ने लाइट ब्लु कलर का एथनिक वियर पहना था। उनका ये लुक लोगों को बहुत पसंद आया था। इसे आप गणतंत्र दिवस पर कैरी कर सकते हैं।

ऑल व्हाइट लुक में :-
ऑल व्हाइट लुक में विक्की काफी स्मार्ट लग रहे थे। एक व्हाइट कुर्ते के साथ उन्होंने एक स्कार्फ भी कैरी किया था। इस लुक को आप भी गणतंत्र दिवस पर कैरी कर सकते हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट कुर्ते में :-
ब्लैक एंड व्हाइट कुर्ते में विक्की कौशल का अंदाज काफी कूल लग रहा है। उनके इस लुक को कई लोगों ने कैरी किया है।आप चाहें तो इस लुक को गणतंत्र दिवस के मौके पर कैरी कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *