ICC Awards: सूर्यकुमार यादव बनें टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर

स्पोर्ट्स। भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना है। ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा को 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिला है।

साल 2022 में सूर्यकुमार ने 31 टी20 मैच में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे। वह एक साल के अंदर टी20 में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इस साल उन्‍होने 68 छक्के लगाए हैं। वह एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने पिछले साल दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *