CBSE ने CTET की उत्तर कुंजी की जारी

एजुकेशन। CBSE ने सीटीईटी 2022 परीक्षा की आंसर-की को ऑनलाइन जारी कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अंतरिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई सीटेट की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन की संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 07 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार 14 फरवरी से 17 फरवरी, 2023 तक सीबीएसई सीटेट 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की चुनौती केवल 14 से 17 फरवरी तक ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए 17 फरवरी, 2023 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में ई-मेल / पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि प्रत्येक प्रश्न 1000 रुपये चार्ज किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *