महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं टेस्टी नारियल का खीर

रेसिपी। हर वर्ष फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि कृष्ण पक्ष को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में मंदिरों में भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। धूमधाम से उनका विवाह कराया जाता है। इसी के साथ-साथ हर घर में भी शिवरात्रि की काफी धूमधाम होती है।

लोग इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। कई लोग तो व्रत में फलाहार खाते हैं और कई लोग ऐसे होते हैं जो व्रत में नमक खाने से परहेज करते हैं। चाहे सादा नमक हो या फिर सेंधा नमक, लोग व्रत में इसे नहीं खाते। ऐसे में ये परेशानी सामने आती है कि व्रत में आप क्या खा सकते हैं। आज हम आपको नारियल की खीर बनाना बताएंगे। इसे खाकर आप दिन भर ऊर्जावान तो रहेंगे ही और साथ में पेट भी भरा रहेगा। तो चलिए जानते हे नारियल की खीर बनाने का तरीका।

सामग्री :-
कच्चा नारियल- 1 मीडियम आकार का

1 लीटर फुल क्रीम दूध

काजू – 6 से 7

किशमिश – 1 टेबलस्पून

चीनी – 1/3 कप

इलायची – 4

बादाम – 5 से 6

बनाने की विधि :-
टेस्‍टी नारियल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध उबाल लें। जब तक दूध गर्म हो रहा है तब तक नारियल को कद्दूकस कर लें। अब उबले हुए दूध में कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल लें। अगर चाहें तो पहले नारियल को घी में हल्का सा पहले भून लें। इसके बाद अब नारियल को दूध में डालकर उबलने दें। एक बार उबाल आने के बाद अब इसे हल्की आंच पर पकने दें।

बीच-बीच में इसके चलाते रहें। इससे ये नीचे से जलेगी नहीं। जब तक ये खौल रही है तब तक काजू, बादाम को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें और इलायची को पाउडर फॉर्म में तैयार कर लें। अब कुछ देर बाद इसमें इलायची को छोड़ कर बाकि सभी सामान मिला दें। बाद में गार्निश करने के लिए आप कुछ मेवे बचा सकती हैं। जब नारियल और दूध अच्छे से पक जाए तो समझ जाइए कि आपकी कोकोनट खीर तैयार है। अंत में इलाइयी पाउडर और चीनी मिलाकर इसे मिलाएं। अब गैस को बंद कर दें और बची हुई मेवा डालकर इसे परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *