मार्च महीने में जन्मे लोगों में होती हैं ये खूबियां

एस्ट्रोलॉजी। व्यक्ति की खूबियों और व्‍यक्तित्‍व का अंदाजा उसका जन्म किस महीने में हुआ है, इसके आधार पर लगाया जा सकता है। साल का तीसरा महीना मार्च शुरू हो चुका है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन आता है। जिस तरह वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों और नक्षत्रों आदि से किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वाभाव के बारे में जाना जा सकता है, कुछ वैसे ही अंकशास्त्र की मदद से आप अपने जीवन से जुड़े शुभ या अशुभ समय को जान सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन से जुड़ी कई बातों को बताता है। आइए जानते हैं मार्च माह में जन्म लेने वाले जातकों के स्वभाव और गुण के बारे में-  

साफ दिल:-

मार्च माह में जन्मे लोग हृदय से कोमल होते हैं। कहा जाता है कि मार्च महीने में जन्म लेने वाले जातक परोपकारी, दानी और धार्मिक स्वभाव वाले होते हैं। धर्म और समाज कल्याण के कार्यों में ऐसे लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सिर्फ यही नहीं मिलनसार होने के कारण ऐसे लोग आसानी से अंजान लोगों से अपनी मित्रता को स्थापित कर लेते हैं।

तेज दिमाग :-

मार्च में जन्मे जातकों का दिमाग बहुत तेज होता है। ऐसे लोग दिमाग से इतने अधिक तेज होते हैं कि इन्हें धोखा देना हर किसी की बात नहीं। साथ ही ये लोग किसी भी षड्यंत्र को विफल करने में माहिर होते हैं। इसके अलावा अगर इनका भरोसा अगर एक बार टूट जाए तो उसे वापस जीतना मुश्किल होता है।

वफादार:-

मार्च महीने में जन्म लेने वाले जातक रिश्ता निभाने में माहिर होते हैं। पार्टनर के लिए इनके दिल में बेशुमार प्यार होता है। ये अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते हैं। साथ ही ऐसे लोग विपरीत परिस्थिति में भी पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं।

सकारात्मक सोच:-

मार्च में जन्मे लोग काफी खुशमिजाज और सकारात्मक सोच वाले होते हैं। यही वजह है कि इनके आसपास रहने वालों लोगों की भी सोच पॉजिटिव हो जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *