त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना जारी

नई दिल्ली।  उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। तीनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे, जबिक मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटोंके लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। नागालैंड को छोड़कर अन्य दो राज्यों में काफीकांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। त्रिपुरा में भाजपा बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए संघर्ष करती हुई दिख रही है। उसे ट्राइबल सीटों पर टिपरा मोथा ने काफी नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रहा है। त्रिपरा में रुझानों के मुताबिक भाजपा 27 सीटों पर आगे है। टिपरा मोथा यहां 11 सीटों पर आगे है। लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 20 सीटों पर आगे है। वहीं मेघालय में कॉनरॉड संगमा की एनपीपी अब अच्छी स्थिति में पहुंच गई है, जो पहले टीएमसी पिछड़ती हुई दिख रही थी। मेघालय में एनपीपी 25 सीटों पर आगे है, अन्य 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं। टीएमसी 7 सीटों पर खिसक गई है। भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीटों पर आगे हैं। नागालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार, सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *