एथनिक वियर में ग्लैमरस दिखने के लिए कंगना रनौत के इन लुक्स को करें फॉलो

फैशन। बॉलीवुड की धाकड़ एक्‍ट्रेस कंगना रनौत किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अकेले के दम पर फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। हर मुद्दे पर मजबूती से अपना पक्ष रखना उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। एक्‍ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर लुक लोगों को काफी पसंद आता है। लड़कियां उनसे टिप्स लेकर ग्लैमरस दिखती हैं।

अगर बात करें उनके एथनिक लुक्स की तो कंगना अक्सर कार्यक्रमों में साड़ी या सूट पहन कर जाती हैं। वो कार्यक्रमों में इंडियन वियर को प्रमोट करती हैं और लोगों को भी यही सलाह देती है। वैसे तो कंगना का हर लुक बेस्ट ही होता है, लेकिन उनके देसी लुक्स का हर कोई दीवाना है। कंगना अपने देसी लुक्स में काफी ग्लैमरस दिखती हैं। यदि आप भी उनके बेस्ट देसी लुक देखना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए है। तो आइए देर ना करते हुए आपको कंगना के बेस्ट देसी लुक्स दिखाते हैं।

पेस्टल साड़ी में खूबसूरत अंदाज :-
कंगना का ये लुक काफी ही कमाल का है। फुल स्लीव बैकलेस ब्लाउज के साथ कंगना ने एक नेट की साड़ी पहनी है। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में बन बनाया है और कानों में ईयररिंग्स पहने हैं।

व्हाइट साड़ी में :-
व्हाइट रंग हर किसी के ऊपर अच्छा नहीं लगता। लेकिन, जब कंगना ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी तो इसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बैकलेस ब्लाउज पहना था। बालों में गजरा उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था।

लाइट ग्रीन सूट में :-
पैरों में मोजरी के साथ कंगना ने ग्रीन कलर का एक सूट कैरी किया था। इस सूट के साथ पिंक कलर का दुपट्टा बेहद प्यारा लग रहा था। मिनिमल मेकअप के साथ कंगना का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज में सिजलिंग लुक :-
कलरफुल प्रिंटेड साड़ी के साथ कंगना ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था। इस लुक में कंगना बेहद हॉट लग रहीं थी। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में नेकपीस पहना था।

फुल स्लीव सूट में कंगना :-
डीपनेक फुल स्लीव सूट में कंगना बेहद ग्लैमरस दिख रहीं हैं। इस सूट पर काफी वर्क है। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने पोनीटेल बनाई है।

ब्राउन सूट में कंगना :-
हाफ कॉलर वाले ब्राउन कलर के सूट में कंगना का अंदाज बेहद आकर्षक लग रहा था। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में झुमके पहने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *