नई-नवेली दुल्हन पर जचेंगे इस तरह के आउटफिट

फैशन। हर लड़की की चाहत होती है कि वो अपनी शादी के शुरुआती दिनों में अपने ससुराल में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखे। इसके लिए होने वाली दुल्हनों के जहन में ये सवाल होते हैं कि वो किस तरीके से तैयार हो?, कैसे कपड़े पहनें? लड़कियां ये भी सोचती हैं कि कैसे कपड़े पहन कर वो कंफर्टेबल रह सकती हैं, जिसमें लोग उनकी तारीफ भी करें।

इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पहन कर आप काफी खूबसूरत और स्टाइलिश दिखेगीं। कुछ एक्ट्रेस से टिप्स लेकर आप शादी के बाद ऐसे सूट और कुर्तियां पहन सकती हैं, जो ट्रेंडिंग भी हैं और स्टाइलिश भी। शादी के बाद घर की पूजा या रस्मों के लिए भी आप इन तरहों की आउटफिट पहन सकती हैं।

गौहर खान से ले सकती हैं टिप्स
गौहर खान अपने स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है। उन्हें अक्सर एथनिक वियर पहने देखा जाता है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप गौहर खान के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह का फ्लोरल गाउन आपके लुक को बेहद खूबसूरत बनाएगा।

करिश्मा तन्ना की तरह प्लाजो-कुर्ता 
आप अगर स्टाइल से ज्यादा आरामदायक कपड़े पहनने पर ज्यादा भरोसा रखती हैं तो इस तरह का प्लाजो कुर्ता काफी अच्‍छा विकल्प है। इसके साथ आप अपने बालों को खुला रख सकती हैं और साथ ही में कानों में हैवी ईयररिंग्स पहन सकती हैं।

रश्मिका की तरह पहनें शरारा कुर्ता

रश्मिका मंदाना का ये लुक नई दुल्हनों के लिए सबसे परफेक्ट है। आप इस तरह का आउटफिट कपड़ा लेकर सिलवा सकती हैं। इसकी कुर्ती बवनाते समय फिटिंग का खास ध्यान रखें।

दिव्यांका की तरह पहनें स्कर्ट-कुर्ता 

अगर आपको हैवी कपड़े पहनना पसंद हैं तो दिव्यांका त्रिपाठी की तरह ही स्कर्ट और कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ दुपट्टा आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *