WBPSC ने की परीक्षा तिथियों की घोषणा

एजुकेशन। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा , जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा, 2022 और अन्य प्रमुख परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2023 आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

WBPSC परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, आयोग 26 मार्च को पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा, वहीं अंतिम परीक्षा 04 से 13 मई, 2023 तक आयोजित की जानी है।

परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा का नाम तिथि
पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा (प्रारंभिक)  परीक्षा 2023  26 मार्च, 2023
सीमित विभागीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा परीक्षा 2022  26 से 28 अप्रैल 2023
पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा (अंतिम) परीक्षा, 2022 चार से 13 मई, 2023 तक
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 14 मई, 2023
पश्चिम बंगाल लेखा परीक्षा और लेखा सेवा भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा 4 जून, 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *