जानें कैसे आप भी पा सकते हैं धन के देवता कुबेर की कृपा

वास्तु। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सभी दिशाओं का एक विशेष महत्व होता है। घर में रखी कोई भी वस्तु सही दिशा या सही जगह पर रखी जाए तभी वह शुभ फल देती है यदि घर का वास्तु ठीक हो तो धन की लक्ष्मी के साथ-साथ धन के देवता भगवान कुबेर धन-धान्य से घर भर देते हैं। शास्त्रों के मुताबिक उत्तर दिशा को स्वामी कुबेर देवता का स्‍थान माना जाता हैं। इसलिए इस दिशा में कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शास्‍त्रो में बताया गया है कि घर की उत्तर दिशा दोषों से मुक्त होनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कि इस दिशा में क्या रखना चाहिएऔर क्‍या नही।

घर की तिजोरी –  धन और समृद्धि के देवता कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं। इसलिए इस दिन में पैसों की  तिजोरी रखें। ऐसा करने से आपको और घर के सदस्यों में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है और हमेशा घर की स्वामी की बरकत करता है।

नीले रंग का पिरामिड –  शास्त्रो के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरमिड लगाना चाहिए, ऐसा करने से आपका घर धन- समृद्धि से भरा रहेगा।  साथ ही आप अगर उत्तर दिशा की दिवारों को नीले रंग से पेंट करवाएं।  इससे घर में शुभता बनी रहती है।

लघु नारियल –  वास्तु शास्त्र में लघु नारियल को बहुत शुभ माना जाता है। इसको पूजा घर में रखने से आपको कभी धन-समृद्धि की कोई कमी नहीं होगी और घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति –  वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। इसके अलावा इस स्थान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने से घर में रुपए-पैसों की तंगी नहीं रहती है।

धातु का कछुआ –  जिन घरों में धातु का कछुआ होता है, वहां कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती। बताया जाता है कि कछुए का संबंध भगवान विष्णु से होता है। कछुए को हमेशा उत्तर दिशा की ओर स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष भी कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *