यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन

नई दिल्‍ली। फिल्‍म डायरेक्‍टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया। पामेला चोपड़ा 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा एक फेमस इंडियन प्लेबैक सिंगर थीं। वह एक फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक पामेला की मौत की पुष्टि  लीलावती अस्पताल के डॉक्टर प्रह्लाद प्रभुदेसाई ने की। उन्होंने बताया कि न्यूमोनिया, सांस लेने में तकलीफ़ और मल्टीऑर्गन फेल्योर के चलते  पामेला चोपड़ा का निधन हुआ और आज सुबह उन्होंने दम तोड़ा। बता दें कि पामेला चोपड़ा ने 1970 में यश चोपड़ा से शादी की थी। पामेला यश चोपड़ा की दूसरी पत्नी थीं। वहीं यशराज फिल्म ने भी ट्वीट कर पामेला चोपड़ा के निधन पर आधिकारिक बयान जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *