Earthquake:न्यूजीलैंड की कांपी धरती, भूकंप की तीव्रता 7.2

न्यूजीलैंड। दुनियाभर में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच आज सुबह न्यूजीलैंड में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भूकंप की रिक्टर स्केल की तीव्रता 7.2 दर्ज की गई। हालांकि, किसी तरह की कोई नुकसान की खबर नहीं मिली है।

बिगड़ते पारिस्थितिकी तंत्र और मानव प्रेरित जलवायु असंतुलन से धरती पर दिन प्रतिदिन नई चुनौतियां बढ़ रही है। तापमान का बढ़ना, हिमनदों का पिघलना और टूटना, मानसून की बारिश और बर्फबारी में कमी, विनाशकारी बाढ़ और भूकंप में वृद्धि जैसे परिवर्तन इसके उदाहरण हैं।

सुबह-सुबह महसूस किए झटके

एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 6.11 बजे न्यूजीलैंड के उत्तर-पूर्व में स्थित कर्माडेक आईलैंड पर महसूस किए गए। हालांकि अभी तक इस किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। वहीं, युनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे यानी यूएसजीएस ने बताया कि यह भूकंप जमीन से 10 किमी नीचे गहराई में आया था।

आपको बता दें, पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में खतरनाक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भी कर्माडेक आईलैंड के पास ही धरती कांपी थी। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 आंकी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *