दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर से बदला हुआ नजर आया है। आज दोपहर के समय दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक बार फिर झमाझम बारिश के साथ ठंड़ी हवाएं चली जिससे तापमान में गिरावट नजर आया। बता दें कि दिल्‍ली-एनसीआर में सुबह से ही धूप निकली हुई थी, लेकिन दोपहर होते होते आसमान में फिर से बादल छाने लगे और बारिश शुरू हो गई। हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम में ठंडा और सुहावना कर दिया है।

वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग रिपोर्ट के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की आशंका है। वहीं छह व सात मई को हल्की बूंदाबांदी व तेज धूल भरी हवा चलने की संभावना है। लेकिन इससे तापमान में मामूली सी गिरावट ही होगी। आठ मई से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। तापमान बढ़ने से मई वाली गर्मी का अहसास होगा।

आईएमडी के मुताबिक अगले हफ्ते तक तापमान के 36-38 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के वजह से तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच चल रहा था। वहीं गुरुवार को तो न्यूनतम तापमान 40 साल बाद सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *