रूस में तीन वैज्ञानिकों पर देशद्रोह का आरोप, सरकार को लिखा पत्र कहा…

देश-दुनिया। रूस में तीन वैज्ञानिकों पर देशद्रोह  का आरोप लगाया गया है। बता दें कि जिन वैज्ञानिको पर यह आरोप लगा है वे इस समय हाइपरसोनिक मिसाइल पर काम करने वाले वैज्ञानिक है। इस बात की जानकारी रूसी सरकार ने दी। वहीं वैज्ञानिकों पर देशद्रोह के आरोप लगने से पूरा वैज्ञानिक समुदाय चिंता में डूबा हुआ है। इस दौरान उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस डर के माहौल में काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं सरकार ने कहा कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है और सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक रूस के जिन वैज्ञानिकों पर देशद्रोह का आरोप लगा है, उनमें एनातोली मासलोव, एलेक्जेंडर शिपलियुक और वलारी ज्वेगिनत्सेव का नाम शामिल है। रूस के ITAM रिसर्च सेंटर में काम करने वाले मासलोव और शिपलियुक ने साल 2012 में फ्रांस में आयोजित एक सेमिनार में हाइपरसोनिक मिसाइल के डिजाइन को प्रदर्शित किया था। इसके साथ ही के वर्ष  2016 में तीनों आरोपित वैज्ञानिकों ने हाइपरसोनिक मिसाइल पर एक किताब भी लिखी थी। माना जा रहा है कि इन्हीं के चलते इन वैज्ञानिकों पर देशद्रोह का आरोप लगा है।

वहीं बताया जा रहा है कि अब इन वैज्ञानिकों के समर्थन में इनके सहयोगी वैज्ञानिकों ने सरकार को पत्र लिखा है, जिसमें उन्‍होन कहा है कि जिन वैज्ञानिकों पर आरोप लगे हैं वह निर्दोष हैं और उनके खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई से रूस का वैज्ञानिक समुदाय चिंतित है। पत्र में कहा गया है कि हम उन्हें जानते हैं कि वह देशभक्त हैं और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है, जो जानकारी उन्होंने सार्वजनिक की है, वह कई बार चेक की गई थी कि कहीं उसमें कोई प्रतिबंधित जानकारी तो नहीं है, उसके बाद ही उसे सार्वजनिक किया गया था।

वैज्ञानिकों ने पत्र में कहा है कि इस देशद्रोह के आरोप लगने के बाद युवा छात्र हमारे साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हैं और होनहार छात्र विज्ञान छोड़ रहे हैं। एयरोस्पेस तकनीक के लिए कई महत्वपूर्ण क्षेत्र बंद करने पड़ रहे हैं क्योंकि उनके लिए सक्षम लोग ही नहीं मिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *