Tips For Mango Pickle: आम के अचार को रखना है लंबे समय तक सुरक्षित, इन बातों का रखे ध्यान

Mango Pickle:  हमारे भारतीय भोजन में आचार का विशेष महत्‍व रहता है। आमतौर पर आचार खाना सभी को पंसद होता है। इसमें भी आम का आचार सबसे ज्‍यादा खाया जाता है। वैसे गर्मियों के समय लगभग सभी घरों में आम का अचार डाला जाता है। लेकिन कई बार आम का अचार डालने के बाद जल्दी खराब होने लगता है। जिसके कई वजह हो सकते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको आम का अचार डालने और वह लंबे समय तक अच्छा रहे, इसे लेकर कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिसे आप फॉलो करके आसानी से आम के अचार को लंबे समय सुरक्षित रख सकते हैं। तो आइए जानते है कि इस आसान से उपायों के बारे में ..

कच्चे आम का चुनाव – आम के अचार की  कली लंबे वक्त तक टेस्टी बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि आम का अचार डालने के लिए सबसे पहले कच्चे आम का सही चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। कच्चा आम पूरी तरह से सख्त और कच्चा होना चाहिए। कच्चे आम अगर थोड़ा भी पक गया है तो उसका उपयोग अचार के लिएन करें। इससे आम की कलियां जल्द गल जाती हैं और स्वाद में भी बदल सकता है।

कंटेनर का सेलेक्शन – आम का अचार डालने के दौरान कंटेनर या जार का चुनाव करते समय विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। आम का अचार चीनी के बर्तन में डालना सबसे बेहतर माना जाता है। चीनी का बर्तन ना हो तो कांच के जार या डिब्बे का उपयोग किया जा सकता है। कई लोग प्लास्टिक के कंटेनर में अचार डाल देते हैं, लेकिन ऐसी सूरत में अचार के जल्द खराब होने का रिस्क बढ़ जाता है, वहीं चीनी, कांच के जार में अचार लंबे समय तक  ठीक रह सकता है।

साफ बर्तन का उपयोग – आम का अचार आप जिस भी डिब्बे या जार में डाल रहे हैं उसका पूरी तरह से बैक्टीरिया मुक्त होना जरूरी होता है। इसके लिए जार को सही ढंग से साफ करना आवश्‍यक है। इसके साथ ही बड़े मुंह वाले जार या डिब्बे का चयन करना अच्छा होता है। जार को स्टरलाइज़ करने के लिए पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबाल आने तक गर्म करें। इसके बाद उसमें कांच, चीनी का जार डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर निकालकर कुछ देर उल्टा रख दें जिससे जार का पानी निकल जाए।

सही तेल का इस्तेमाल – आम के अचार को आप लंबे वक्त तक अच्छा रखना चाहते है और उसका स्वाद भी बरकरार रखना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि इसके लिए हमेशा सरसों के तेल का ही उपयोग करें। कई जगहों पर सरसों के तेल के अलावा अन्य तेल में भी अचार डाला जाता है, लेकिन सरसों के तेल में अचार ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सकता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अचार में तेल की मात्रा कम नहीं होनी चाहिए, नहीं तो अचार जल्द खराब हो सकता है।

अचार निकालने का तरीका – यदि आप अपने आम के आचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है तो हाइजीन का ध्यान रखना काफी जरूरी है। अचार को हमेशा ठंडी जगह पर रखना चाहिए, लेकिन कुछ दिनों में अचार को कुछ घंटे की धूप भी दिखाना जरूरी है। इसके साथ ही अचार को हमेशा एयरटाइड डिब्बे या जार में रखें। जब भी अचार निकालना हो तो स्टील की साफ चम्मच का ही उपयोग करें। कभी भी चम्मच को अचार की बरनी या जार में डालकर नहीं रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *