सोनीपत में नूडल खाने से बिगड़ी तबीयत, भाई-बहन की मौत

Sonipat: सोनीपत जिले के रामनगर स्थित मायापुरी कॉलोनी से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। रात को नूडल्स खाने से एक परिवार के तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया जहां दो बच्‍चों की मौत हो गई।  घटना के बाद बच्चों की मां की हालत भी बिगड़ गई। साथ ही उनके बड़े भाई को भी एहतियातन अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार ने रात को बच्चों को खिलाए गए थे नूडल्स
मायापुरी कॉलोनी निवासी भूपेंद्र के परिवार ने बुधवार रात को पराठे और बाद में नूडल्स खाए थे। नूडल्स पड़ोस की एक दुकान से खरीदे गए थे। रात को सभी खाना व नूडल्स खाकर सो गए। देर रात करीब एक बजे बच्‍चों की तबीयत बिगड़ने पर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान वीरवार सुबह दो बच्चों (भाई-बहन) की मौत हो गई। मृतक बच्ची हेमा उम्र 7 साल और तरुण उम्र 5 साल थी। घटना के बाद बच्चों की मां पूजा की हालत भी बिगड़ गई। दो बच्चों की मौत से वह बेसुध हो गई। उन्हें भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं दोनों बच्चों के बड़े भाई प्रवेश (8) को भी एहतियातन उपचार दिया गया। उनकी हालत ठीक है। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *