USA: PM मोदी के अमेरिका दौरे पर व्हाइट हाउस का बयान, कहा- दोनो देशो के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी यह यात्रा

PM Modi us visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के का जिक्र करते हुए अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने दैनिक समाचार सम्‍मेलन में कहा कि पिछले महीने पीएम मोदी की यात्रा सफल रही। उनकी यह यात्रा भारत और अमेरिका दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण थी। भारत के साथ अमेरिका के संबंधों में पहले से अधिक मजबूती आई है। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान हमने कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों की घोषणा की थी। उन घोषणाओं में से कुछ को क्रियान्वित किया जा रहा है।

I2U2 पर भी बोलीं जीन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि हम बहुत आशावादी हैं। क्योंकि घोषणाएं हमारे दीर्घकालिक भविष्य और भारक के साथ संबंधों से संबंधित है। भारत के संबंधों में मधुरता आगे भी जारी रहेगी। 12U2 पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नए समूह में भारत, अमेरिका, इस्राइल और यूएई शामिल है। हालांकि चारों देशों के बीच पहले से ही गहरे रिश्ते हैं। चारों देशों के बीच मजबूत साझेदारी है। I2U2 के साथ अभी भी एक मजबूत भविष्य है। हम असल में भविष्य की संभावनाओं के बारे में उत्साहित हैं।

 

दरसल, करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक दो दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे थे। यहां व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनका स्वागत किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *