Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची भोपाल, नरोत्तम मिश्रा ने किया जोरदार स्वागत

Droupadi murmu bhopal visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्‍य प्रदेश के दौरे के दौरान भोपाल पहुंची, जहां राजा भोज एयरपोर्ट पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनका पुष्प भेंट कर जोरदार स्वागत किया।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे रविंद्र भवन के लिए रवाना हो गई जहां वे उत्कर्ष-उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

 

 

आपको बता दें कि उन्मेष उत्सव एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन है। इस अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव अंतर्गत बहुभाषी कविता पाठ, लेखन पाठ, आदिवासी कवि सम्मेलन, साहित्य के विषयों पर परिचर्चा, आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता पाठ और साहित्य के उत्थान संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रबुद्धजनों द्वारा विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही पुस्तक मेले में साहित्य अकादमी और अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें बिक्री के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्सव के दौरान साहित्य अकादमी द्वारा प्रख्यात लेखकों पर बनी डॉक्यूमेंट्री को भी दिखाया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *