Bharat Ratna: आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन,  चौधरी चरण सिंह समेत इन हस्तियों को मिलेगा भारत रत्‍न  

Bharat Ratna: आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है. राज्य के महान विभूति, पूर्व उपमुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्‍मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों बेटे रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को ग्रहण करेंगे.

आपको बता दें कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म आज से करीब 100 साल पहले भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान बिहार में समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया में नाई जाति के परिवार में हुआ था. दरअसल, यह गांव कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली होने के कारण इसे कर्पूरीग्राम कहा जाता है. कर्पूरी ठाकुर समाजवाद के सच्चे सिपाही थे. इन्‍होंने महज 17 साल की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया और जेल गए थे.

Bharat Ratna: राजनीतिक गुरु थे कर्पूरी ठाकूर

कर्पूरी ठाकुर को राजनीतिक गुरु भी माना जाता था. कर्पूरी की पहचान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ के रूप में रही है. वह बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे थे और लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था.  

Bharat Ratna: इन हस्तियों को मिलेगा सर्वोच्‍च सम्‍मान

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज 5 विभूतियों को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करेंगी. इन हस्तियों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *