Lucknow: बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस संख्याः UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के पास शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक चलती रह गई। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग खड़े हुए। बस में बैठे कई यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला दिया गया। दमकल की गाड़ियों ने लगभग आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। जब दमकल कर्मचारी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के जले हुए शव मिले। आग की वजह से जले हुए यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने चार लोगों की पहचान कर ली गई है। और एक शव की शिनाख्त अभी नही हो पाई है।
बस में करीब अस्सी लोग कर रहे थे यात्रा
मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब अस्सी लोग यात्रा कर रहे थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे का समय सुबह पांच बजे के आस पास बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। एक पुरुष को छोड़कर बाकी यात्रियों की पहचान कर ली गई है
मुख्य गेट आग लगने की वजह से हुआ जाम
मिली सूचनाओं के अनुसार आग लगने के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में ही दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल गये। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए। सूचना के अनुसार हादसा पीजीआई कल्ली के पास से गुजर रहे किसान पथ पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
फायर बिग्रेड ने आधे घंटे बाद आग पर पाया काबू
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही।
5 मृतकों के नाम
1.लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल
2.सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष
3.देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष
4.साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष
5.एक अज्ञात पुरुष
इसे भी पढ़ें: आज सीएम योगी करेंगे कैबिनेट की बैठक, 12 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर