मुंबई-अहमदाबाद के बीच जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेलमंत्री ने दिया कंस्ट्रक्शन अपडेट

Mumba: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए एक विशेष जानकारी दी है। इस प्रोजेक्ट में 300 किलोमीटर पुल का निर्माण कर लिया गया है। इसके निर्माण में फुल स्पैन लॉन्चिंग मैथड का भी प्रयोग हुआ है। इससे पहले एडवांस ट्रैक स्लैब लेइंग कार का प्रयोग करके, हाई स्पीड ट्रेन के संचालन के लिए एक स्थिर आधार सुनिश्चित करने के लिए प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब बनाया गया है। यह भारत में सबसे पहले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने में लगातार प्रगति को दर्शाता है।

बुलेट ट्रेन के ओरिजिन स्टेशन मुंबई के BKC स्टेशन का कार्य जारी

वडोदरा में हाई स्पीड ट्रेन स्टेशन का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस खबर के अनुसार, बने हुए रेलवे स्टेशन और सेंट्रल बस डिपो के पास स्थित यह स्टेशन कई ट्रांसपोर्ट विकल्पों तक निर्बाध पहुंच एक्सेस में भी सुविधा होगी, जिससे कनेक्टिविटी और यात्री सुविधा में काफी इजाफा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही बुलेट ट्रेन के ओरिजिन स्टेशन मुंबई के BKC स्टेशन का कार्य किया जा रहा है। ये स्टेशन मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के ऊपर बनाया जाएगा। इसमें 3 बेसमेंट उपलब्ध किये जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत यह एक वर्ल्ड क्लास स्टेशन बन रहा है। टनल का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

508 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश

यह अहमदाबाद से 508 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश के साथ, देश की पहली बुलेट ट्रेन का कार्य तेज गति से चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर सिविल निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस प्रोजेक्ट में स्टील पुलों को ‘मेक इन इंडिया’ पहल से 320 किलोमीटर/घंटा तक की गति से चलने के लिए डिजाइन और निर्मित किया गया है।

320 किमी/घंटा की स्पीड से चलेगी हाई-स्पीड ट्रेन

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से 320 किमी/घंटा की स्पीड से चलने वाली हाई-स्पीड ट्रेन इस क्षेत्र में इंटर सिटी ट्रैवलिंग में नई क्रांति लाएगी और मुंबई, वापी, सूरत, आनंद, वडोदरा और अहमदाबाद की अर्थव्यवस्थाओं को सुधार करेगी। यह ट्रेन बीच में 10 स्टेशनों पर रुकेगी, जैसे ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और अंत में साबरमती पर रुकेगी।

इसे भी पढ़ें: कच्‍चे तेल के आयात पर बढ़ी भारत की निर्भरता, घरेलू उत्पादन को भी बढ़ावा देने की उम्‍मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *