Gold Price on 23 May 2025: सोने चांदी के भावों में हर रोज उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। इसी बीच आज भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 89,550 रुपये है। वही, बीते दिन 89,360 भाव था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 97,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 97,480 रुपये था। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और भी बढ़ सकती है।
सोने की प्रति ग्राम की कीमत
शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,955 प्रति ग्राम
वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 9,768 प्रति ग्राम है।
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
वहीं बात करें यूपी की राजधानी लखनऊ की तो यहां पर शुक्रवार को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,550 रुपये है। जबकि 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 97,680 रुपये है। वहीं आज चांदी का रेट 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि बीते दिन 1,01,000 रूपये था।
बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। ऐसे में सटीक दरों की जानकारी के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
सोने और चांदी के कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में यदि आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के कुछ देर बाद SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। वहीं, इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www।ibja।co या ibjarates।com पर देख सकते हैं।
खरीदारी करते वक्त इन बात का रखें ध्यान
वहीं, सोना या चांदी की खरीदारी करते वक्त सभी लोगों को उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसे में ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। बता दें कि हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
इसे भी पढें:- Petrol Diesel Price: शुक्रवार को जारी हुआ डीजल-पेट्रोल के नए दाम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव