Gold Price Today: लगातार बढ़ रहे सोने-चांदी के भाव, ए‍क मिस्‍ड कॉल से जानें गोल्‍ड-सिल्‍वर का लेटेस्‍ट अपडेट  

Gold Price on 20 June 2025: सोने चांदी के भावों में हर रोज उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। इसी बीच आज भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 92,810 रुपये है। वही, बीते दिन 92,150 भाव था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज  1,01,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम आज  1,01,070 रुपये था। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और भी बढ़ सकती है।

सोने की प्रति ग्राम की कीमत

शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 9,281 प्रति ग्राम
वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 10,122 प्रति ग्राम है।

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

वहीं बात करें यूपी की राजधानी लखनऊ की तो यहां पर शुक्रवार को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 92,810 रुपये है। जबकि 24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम 1,01,220 रुपये है। वहीं आज चांदी का रेट 1,11,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि बीते दिन 1,10,000 रूपये था।

बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। ऐसे में सटीक दरों की जानकारी के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

सोने और चांदी के कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में यदि आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मिस्‍ड कॉल देने के कुछ देर बाद SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। वहीं, इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www।ibja।co या ibjarates।com पर देख सकते हैं।

खरीदारी करते वक्‍त इन बात का रखें ध्यान

वहीं, सोना या चांदी की खरीदारी करते वक्‍त सभी लोगों को उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसे में ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। बता दें कि हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

इसे भी पढें:-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्‍गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं


		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *