राष्ट्रपति मुर्मू ने अत्याधुनिक कैंसर चिकित्सा केंद्र का किया उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री से भी की मुलाकात

Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) में अत्याधुनिक कैंसर चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होने रोगियों से बातचीत भी किया। राष्ट्रपति ने एक स्मृति पट्टिका का अनावरण भी किया और परिसर का दौरा किया। अस्पताल के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति ने सात दशकों से अधिक समय से बहुमूल्य, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की संस्था की विरासत को मान्यता दी।

राष्ट्रपति ने पूर्व सीएम शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना। मुर्मू ने सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। अस्पताल के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति ने सात दशकों से अधिक समय से बहुमूल्य, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की संस्था की विरासत को मान्यता दी।

इसका उद्देश्य कैंसर के निदान, उपचार की सुविधा

सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर डी. एस. राणा ने कहा कि कैंसर देखभाल केंद्र का उद्घाटन सुलभ स्वास्थ्य सेवा के अस्पताल के दृष्टिकोण के तहत उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार कैंसर केंद्र में चिकित्सा, शल्य चिकित्सा और विकिरण ऑन्कोलॉजी के साथ-साथ कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य कैंसर के निदान, उपचार व दीर्घकालिक देखभाल के लिए एक ही स्थान पर सुविधाएं प्रदान करना है।

इसे भी पढ़ें:-समाज से पूरी तरह होगा ड्रग्स का खात्मा, विश्व नशा मुक्ति दिवस पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *