भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का मौका, इतने पदों पर आवेदन शुरू

Army Lawyer Vacancy: अगर आपने लॉ की डिग्री हासिल की है और देश की सेवा करते हुए एक सम्मानजनक करियर बनाने का सपना देखा है, तो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का अवसर आपके लिए इंतजार कर रहा है. Indian Army JAG Entry 2026 एक खास भर्ती प्रक्रिया है, जिसके तहत योग्य उम्मीदवार सीधे लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होते हैं. यह न केवल आपके करियर को एक नई दिशा देगा, बल्कि देश की सेवा का गर्व भी प्रदान करेगा.

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम योग्यता मानदंड यह है कि उन्होंने लॉ (LLB) में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास CLAT PG 2025 का स्कोर कार्ड होना आवश्यक है. LLB में उम्मीदवार के पास कम से कम 55% अंक होने चाहिए. उम्मीदवार का Bar Council of India में रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है. ध्यान रहे कि यह भर्ती केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है.आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

indian Army JAG Entry में चयन तीन चरणों में होगा,शॉर्टलिस्टिंग CLAT PG 2025 स्कोर के आधार पर, SSB इंटरव्यू – मानसिक, शारीरिक और नेतृत्व क्षमता की जांच और मेडिकल टेस्ट सेना के मानकों के अनुसार स्वास्थ्य जांच की जाएगी.तीनों चरण पास करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी.

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा.

यहां “Officer Entry Apply / Login” पर क्लिक करें

इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें या पुराने लॉगिन से आवेदन करें.

“Apply Online” सेक्शन में जाकर JAG Entry 2026 (Men/Women) के लिंक पर क्लिक करें.

फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें.

जैसे कि LLB डिटेल्स, CLAT PG 2025 का स्कोर, और Bar Council रजिस्ट्रेशन जानकारी.

अपनी फोटो, सिग्नेचर, LLB मार्कशीट, CLAT स्कोर कार्ड, और अन्य जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें.

फॉर्म की पूरी जानकारी सही होने के बाद उसे सबमिट कर दें.

इसे भी पढ़ें:-बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित योगासन, 60 की उम्र के बाद भी रहेंगे स्वस्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *