India Post Recruitment 2026: देश में लाखों युवा ऐसे हैं जो 10वीं पास करने के बाद किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में रहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए भारतीय डाक विभाग (India Post) ने साल 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती कुल 28,740 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय डाक विभाग में अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जिसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) शामिल हैं. हर पद के लिए वेतन अलग-अलग तय किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी का लाभ मिलेगा.
योग्यता
अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की है, तो आप आवेदन कर सकते हैं. बस शर्त यह है कि आपने 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पढ़े हों. इसके साथ ही आपको अपने इलाके की स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए.
उम्र सीमा
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. उम्र की गिनती 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी. इसके अलावा, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी.
आवेदन फीस और सुधार का मौका
फॉर्म भरने के लिए सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के पुरुषों को मात्र 100 रुपये की फीस देनी होगी. वहीं, सभी वर्ग की महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह फॉर्म एकदम फ्री है. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए विभाग 18 और 19 फरवरी 2026 को सुधार (Correction) विंडो भी खोलेगा.
बिना परीक्षा कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. आपका सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. यह मेरिट लिस्ट आपकी 10वीं क्लास में आए नंबरों को देखकर बनाई जाएगी. जिसके ज्यादा नंबर, उसके सिलेक्शन के चांस उतने ही ज्यादा. मेरिट में नाम आने के बाद आपके दस्तावेजों की जांच (Document Verification) होगी और फिर आपको फाइनल जॉइनिंग मिल जाएगी.
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
2. होमपेज पर GDS भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
3. पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें.
इसे भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की ऐसे करें पूजा, सभी मनोकामनाएं होगी पूर्ण