दिल्ली से मेरठ तक दौड़ेगी नमो भारत हाईस्पीड ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Delhi: नमो भारत और मेरठ मेट्रो की अत्याधुनिक परिवहन सेवाएं मेरठ में व्यापार की तस्वीर को बदलने जा रही है. इससे यात्रियों की नमो रेल के साथ भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो और बस तक सीधी पहुंच होगी. आज यानी शुक्रवार को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा जबकि प्रधानमंत्री मोदी दो दिन बाद 22 फरवरी को दोनों कॉरीडोर का उद्घाटन करेंगे. नमो भारत ट्रेन का 82 किलोमीटर लंबा पूरा कॉरिडोर अब जनता के लिए खुल जाएगा.

दिल्ली मेट्रो को भी मिलेगी हरी झंडी

फेज-4 के तहत बने दोनों सेक्शन पर ट्रायल रन भी पूरा होने के साथ कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी ने भी मेट्रो चलाने की अनुमति दे दी है. इनका उद्घाटन भी 22 फरवरी को होगा. दोनों कॉरिडोर की लंबाई करीब 23 किमी है. इसमें मजलिस पार्क–मौजपुर लाइन के करीब 13 किमी में आठ स्टेशन हैं. दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर का हिस्सा है. यह मजेंटा लाइन का विस्तार है. मजेंटा लाइन अभी बोटेनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक चल रही है. कृष्णा पार्क से दीपाली चौक तक निर्माण कार्य जारी है. वहीं, दीपाली चौक से मजलिस पार्क करीब दस किमी लंबा हिस्सा तैयार है. दोनों कारीडोर उद्घाटन के बाद आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे.

तीन कॉरिडोर का हो सकता शिलान्यास

करीब दो किमी लंबा एरोसिटी से आईजीआई टी-1, करीब चार किमी. लंबा तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज और करीब दस किमी लंबा रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ मेट्रो कारीडोर का शिलान्यास भी हो सकता है. बीते दिनों दिल्ली सरकार ने इन तीनों कॉरिडोर को कैबिनेट से मंजूरी दी थी. वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से इनको बीते साल ही मंजूरी मिल गई है. प्रधानमंत्री तीनों कॉरिडोर का शिलान्यास भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-आर्थिक लाभ के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय, माता लक्ष्मी की होगी असीम कृपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *