Delhi: दिल्ली से लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान आज उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. विमान में उड़ान के दौरान अचानक चिंगारी और आग देखे जाने के बाद पायलट ने तुरंत वापस लौटने का फैसला किया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक तकनीकी खराबी को इस आपात स्थिति का कारण बताया जा रहा है. फ्लाइट नंबर एसजी121 में लगभग 150 लोग सवार थे. इसका संचालन बोइंग करती है.
क्या चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग?
आपात लैंडिंग से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक बोइंग 737 मॉडल के इस विमान में चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण विमान को दिल्ली लौटाना पड़ा. प्रवक्ता के अनुसार, आपात लैंडिंग से पहले कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई.
स्पाइसजेट का ऑफिशियल बयान
स्पाइसजेट एयरलाइन ने अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “24 फरवरी को दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट टेक्निकल दिक्कत के बाद दिल्ली लौट आई. एयरक्राफ्ट दिल्ली में सेफ लैंड कर गया और सभी पैसेंजर नॉर्मल तरीके से उतर गए.” स्पाइसजेट ने ये भी बताया किकॉकपिट में आग लगने की कोई वॉर्निंग नहीं थी.
इसे भी पढ़ें:-मंगलवार को करें ये उपाय, शुभ फलों की होगी प्राप्ति