Entertainment: इस हफ्ते थिएटर में आपको बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की कई नई फिल्में एंटरटेन करने के लिए आ रही हैं. इनमें क्राइम थ्रिलर से लेकर सोशल ड्रामा और कॉमेडी तक की फिल्में शामिल हैं. यानी फरवरी का आखिरी हफ्ता फुल एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है. चलिए यहां आपको इस वीक थिएटर में आ रही फिल्मों की पूरी लिस्ट बताते हैं.
द केरल स्टोरी
विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल इस साल रिलीज हो रहा है. इसे 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसमें तीन महिलाओं, एक स्कॉलर, एथलीट और डांसर की कहानी है, जिनकी जिंदगी धोखे वाली शादियों में फंसने के बाद बर्बाद हो जाती है. विपुल शाह एक बार फिर से दमदार कहानी के साथ स्क्रीन पर लौट रहे हैं.
मस्तिष्का मरणम
‘मस्तिष्का मरणम’ (2026) एक मलयालम फिल्म है, जो साइंस फिक्शन और थ्रिलर है. इसकी कहानी 2046 के एक डिस्टोपियन समय में सेट है. मूवी की कहानी में एक दुखी पिता की है, जो अपने खोए हुए बच्चे से दोबारा मिलने के लिए एक खतरनाक वर्चुअल रियलिटी मेमोरी गेम में कूद जाता है. इस फिल्म को 27 फरवरी के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
थाई किझावी
थाई किझावी (2026) एक तमिल गांव की कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे शिवकुमार मुरुगेसन ने डायरेक्ट किया है. इसमें राधिका सरथकुमार ने पावुनुथायी का रोल किया है, जो गांव की एक मज़बूत, सख़्त और डरावनी बुज़ुर्ग महिला मुखिया है. यह फ़िल्म परिवार के डायनामिक्स को कंट्रोल करने, कर्ज़ मैनेज करने और परंपरा को बनाए रखने के उसके संघर्ष पर फोकस करती है. ये फिल्म भी 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज हो रही है.
आज़ी
आज़ी (2026) एक तमिल एक्शन-ड्रामा फ़िल्म है, जिसे माधव रामदासन ने डायरेक्ट किया है, जिसमें आर. सरथकुमार लीड रोल में हैं. यह कहानी समुद्र के किनारे, खासकर नागरकोइल में सेट है. यह कहानी एक डेडिकेटेड पिता, मूर्ति, जो एक बोट मैकेनिक है, के बारे में है, जिसे पता चलता है कि उसकी बेटी का अरुल नाम के एक लड़के के साथ लव अफ़ेयर है.इसे 27 फरवरी को थिएटर में देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-युवा भी स्पॉन्डिलाइटिस के शिकार, कमजोर हड्डियों को ऐसे बनाएं मजबूत, जानें उपाय