सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सेना ने गुरुवार (26 फरवरी) को लाल आतंक पर बड़ा प्रहार किया है. जांगला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती नदी के पास हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो वर्दीधारी नक्सलवादियों को मार गिराया है. मुठभेड़ स्थल से एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, 12 बोर राइफल, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं.

सूचना के आधार पर चलाया गया अभियान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इन्द्रावती नदी क्षेत्र के पास माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा अभियान चलाया. सूचना मिलते ही विभिन्न सुरक्षा संयुक्त टीमें नक्सल विरोधी अभियान पर निकल गई थी. जिसमें गुरुवार सुबह इन्द्रावती नदी के किनारे घने जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से हुई तेज गोलीबारी के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जिसमें दो नक्सली मारे गए.

घटनास्थल पर वर्दी पहने दो माओवादियों के शव हुए बरामद

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से वर्दी में दो माओवादियों के शव बरामद किए गए. इसके साथ ही मुठभेड़ स्थल से एसएलआर राइफल, इंसास राइफल और 12 बोर राइफल जैसे घातक हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान भी बरामद हुआ है. पुलिस महा निरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पट्टलिंगम ने जानकारी दी कि पूरे क्षेत्र में फिलहाल सघन सर्च अभियान जारी है, ताकि किसी अन्य छिपे माओवादी की तलाश की जा सके.

इसे भी पढ़ें:-कब है आमलकी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और पूजा-विधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *