28 february 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 28 फरवरी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है. इस पुनर्वसु नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग है. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
28 february 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामाजिक और व्यावसायिक दोनों दृष्टि से अच्छा रहेगा. लोगों संग मेल-जोल बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे. दिन के मध्य में अचानक धन लाभ या कोई खुशखबरी मिल सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरीपेशा वाले लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार में किसी बात को लेकर सावधानी रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा.
वृषभ राशि
आज आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. कोई बड़ा कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. भाग्य आपका पूरा साथ देगा. नौकरी में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. दूसरों की मदद करने से आपको आत्मसंतोष मिलेगा. शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी.
मिथुन राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. आलस्य छोड़कर मेहनत करें, तभी सफलता मिलेगी. प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा और लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, कोई अच्छी डील मिल सकती है. पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है. संतान से संबंध अच्छे रहेंगे. छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. सेहत को नजरअंदाज न करें.
कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशियों के लिए शुभ रहेगा. आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और नया काम शुरू करने के योग हैं. विरोधियों से सतर्क रहें. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है. नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी.
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें. जोखिम भरे फैसलों से बचें. दूसरों के मामलों में दखल न दें. साझेदारी में काम करने वालों को लाभ हो सकता है. आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूरी है. प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
कन्या राशि
आज शिक्षा और करियर के लिए अच्छा दिन है. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जिनका सही उपयोग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
तुला राशि
आज का दिन संतुलित रहेगा. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी. सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. प्रेम संबंधों में ईमानदारी जरूरी है. धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा. बिगड़ा हुआ काम बन सकता है, जिससे मन खुश रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ संभव है. किसी को उधार देने से बचें. प्रेम जीवन में वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. नौकरीपेशा लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी.
धनु राशि
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. धन लाभ के योग हैं. पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है. अधिकारियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. शाम को मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. समाज में आपकी सराहना होगी.
मकर राशि
आज का दिन शुभ रहेगा. आर्थिक लाभ के साथ कोई मनोकामना पूरी हो सकती है. विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी. व्यापार में अच्छी डील हो सकती है. नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. पारिवारिक मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
कुंभ राशि
आज थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है. स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन दिन के दूसरे भाग में सुधार होगा. पुराने निवेश या सौदे से लाभ मिल सकता है. किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न लें. बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा. विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
मीन राशि
आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. पुराना काम पूरा होने से खुशी मिलेगी. नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. व्यापार में लाभदायक सौदा हो सकता है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, 5.5 तीव्रता से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग